गाज़ियाबाद

शराब तस्करी का यह रास्ता अपना रहे थे माफिया, 2 गिरफ्तार

पिछले काफी समय से सक्रिय थे शराब माफिया
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं। आबकारी विभाग और पुलिस इन शराब तस्करों पर लगाम रखने के उद्देश्य से समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। उसके बावजूद भी शराब तस्करी नहीं रुक रही है। खोड़ा इलाके में शराब तस्करी का फिर नया तरीका सामने आया है। पुलिस को गच्चा देना लगभग तय था। लेकिन पुलिस ने माफियाआें की करतूत को पहचान लिया।

एक ट्रैक्टर में गेहूं भरे हुए थे। उसके नीचे शराब का जखीरा छुपाया हुआ था। जिससे किसी को पता ना चले कि इसमें शराब है।वहीं इसके आगे-आगे एक आैर गाड़ी चलती थी। इस गाड़ी को पुलिस की निगाह में लाया जाता था। पुलिस अफसरों ने बताया कि पुलिस दूसरे गाड़ी की चेकिंग में लग जाती आैर ट्रैक्टर आसानी के साथ गुजर जाता था। ट्रैक्टर में भारी मात्रा में शराब भरी होती थी। लेकिन पुलिस ने आखिरकार ट्रैक्टर को कब्ज़े में ले लिया है। शराब व गाड़ी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक गाड़ी चला रहा था। जिसमें मामूली मात्रा में शराब थी। दूसरा ट्रैक्टर पर सवार था। जिसमें गेहूं भरा था। और उसके नीचे शराब का जखीरा छुपा हुआ था।

सीआे धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शराब की तस्करी की सूचना मिल रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने खोडा इलाके में जाल फैलाया आैर तस्करों को धर-दबोचा है। लोगों की माने तो गाजियाबाद में लंबे वक्त से शराब तस्करी का कारोबार चल रहा था। खोड़ा इलाके में हालही में शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से पुलिस ने लगातार ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है। लेकिन उसके बावजूद यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Published on:
25 Apr 2018 10:44 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी