गाज़ियाबाद

अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो महिला ने लात-घूसे से कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

शराब के नशे में एक अधेड़ को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
picture
अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो महिला ने लात-घूसे कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शराब के नशे में एक अधेड़ को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जिसके बाद महिला ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से अधेड़ की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला ने अधेड़ को लात और घूसे से भी जमकर पीटा।

जिसके बाद उस मनचले ने भी कुछ देर बाद वहां पास में पड़े पत्थरों से महिला और आसपास खड़े लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। दरअसल, मामला साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित माल गोदाम का है। जहां एक महिला ने मनचले की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि इस महिला को ये मनचला शराब के नशे में काफी देर से परेशान कर रहा था।

जब मनचले ने महिला को ज्यादा परेशान किया तो महिला ने आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से मनचले की पिटाई कर दी। वहीं खुद को पिटता देख मनचले ने धमकी भी दी और पास पड़े पत्थर से लोगों व महिला को मारने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया।

Published on:
23 Nov 2018 12:58 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी