31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर
छोटी सी बात पर पिता ने बेटे की एेसे कर दी हत्या, शव देखकर सन्न रह गये लोग-देखें वीडियो
Play video

छोटी सी बात पर पिता ने बेटे की एेसे कर दी हत्या, शव देखकर सन्न रह गये लोग-देखें वीडियो

एक माह बाद सामने आया सच तो परिवार भी जानकर रह गया दंग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 Nov 2018, 12:31 PM IST

बिजनौर।माता-पिता अपने बच्चों की इच्छाआें को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर मेहनत करते है।उन पर कोर्इ भी समस्या आने पर खुद सामने आ जाते है, लेकिन यूपी के बिजनौर जिले में एक कलयुगी पिता ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया।दरअसल एक पिता ने छोटी सी बात पर बेटे की हत्या कर उसका शव र्इख के खेत में छिपा दिया।पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।इसके एक महीने बाद पुलिस को जब सच पता लगा।तो परिवार के लोग भी सन्न रह गये।इसकी वजह पिता द्वारा ही बेटे को मौत के घाट उतारना है।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस को एक माह पहले इस हाल में मिला था बेटे का शव

बिजनौर के थाना कोतवाली देहात के उमरी गांव का रहने वाले आमिर की लाश एक माह पहले ईख के खेत में खून से लथपथ हालत में मिली थी।लाश मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिवार को दी। जिससे कोहराम मच गया था।वहीं जब पुलिस ने इस मामले में जांच की।तो पुलिस को मृतक आमिर की हत्या में उसके पिता की भूमिका नजर आर्इ।हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जांच करने पर आमिर के पिता नवाब द्वारा ही उसकी हत्या की बात सामने आर्इ।इसी को लेकर जब पुलिस ने मृतक बेटे से कड़ार्इ से पूछताछ की। तो उसने अपने बेटे की हत्या का गुनाह कबूल किया।