गाज़ियाबाद

सीएम योगी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल, अब मचा हड़कंप

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री लगातार कोई न कोई आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं, जिससे अब पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2018, 5:08 PM IST
CM Yogi Adityanath

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक राज्यमंत्री को ऊंची आवाज पसन्द नहीं आ रही है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल गर्ग का। जिसका वीडियो हाल में ही वायरल हुआ।

उसमें साफ तौर पर मंत्री जी के पास गुहार लगाने वाले लोगों को धमकाकर बाहर भगाया जा रहा है। मंत्री जी के इस रवैया से गुहार लगाने आए लोग काफी खफा हैं लोगों का कहना है कि भाजपा के खाद्य एवं रसद मंत्री भाजपा के लोगों की ही गुहार नहीं सुन रहे हैं इस बात से गाजियाबाद में कुछ भाजपाई अपने ही मंत्री से काफी खफा हैं।

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो हमें आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह से मंत्री जी अपने यहां गुहार लगाने आए लोगों को धमका रहे हैं। इस विडियो में वह कुछ लोगों को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अपने घर से बाहर निकलने को कह रहे हैं। मामला गाजियाबाद के कविनगर में उनके आवास का बताया जा रहा है। जहां पर कुछ रेहड़ी-पटरी वाले लोग अपनी मांग लेकर पहुंचे थे। लेकिन बात तना-तनी में बढ़ गई और उसके बाद उन्होंने उन्हें घर से बाहर निकलने को कह दिया। दोनों पक्षों से अभी तक किसी का बयान नहीं आया है।

जब इस वायरल वीडियो के सम्बंध में हमारे संवादाता ने जब मंत्री से सच्चाई जाननी चाही तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें ऊंची आवाज कतई पसंद नहीं है। जिसके चलते कुछ ऐसे लोग उनकी शिकायत कर रहे हैं, जो अपना काम कराने के लिए आते हैं। बावजूद उसके वह यह भी नहीं सोच पाते कि आखिर वह कहां खड़े हैं और ऊंची-ऊंची आवाज में बोलने लगते हैं।

वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो नेता लोगों के चरण स्पर्श करते हुए दिखाई देते हैं। अब गाजियाबाद के भाजपा नेता एवं मौजूदा खाद एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग भी उन्हीं में से एक हैं। लेकिन आप लोग अपने काम के लिए उनके पास चाहते हैं तो वही लोग मंत्री जी को फूटी आंख नहीं भा रहे हैं।

Updated on:
18 Mar 2018, 5:08 PM IST
Published on: