6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में लगी भीषण आग से 25 झोंपड़ियां जलीं, 5 लोग व 4 पशु भी गंभीर रुप से झुलसे

यह आग इतनी भयंकर थी कि इस पर कई घंटे में इस पर काबू पाया जा सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Mar 2018, 3:38 PM IST

Fire in village

बिजनौर। जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी है, वैसे ही कई जगहों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इसी कड़ी में थाना बढ़ापुर के लधापुर क्षेत्र में एक घर की झोंपड़ी में आग लगने से उसके पास की 25 अन्य झोंपड़ियों भी इस विकराल आग में जलकर राख हो गईं। इस भयंकर आग को बुझाने गए 5 लोग भी इस आग में गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही झोंपड़ियों के पास बंधे 4 पशु भी आग में बुरी तरह से झुलस गए हैं।

उधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नदी में फंसने के कारण समय से घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है। इस हादसे के बाद जो घर जलकर राख हो गए हैं, उनके परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है। इस हादसे से इन झोंपड़ियों में रह रहे लोग और उनके परिवार के सामने रोज़ी रोटी क भी संकट खड़ा हो गया है। इस आग से यहां के रहने वाले कई परिवार सड़क पर आ गये हैं।

इस गांव में रह रहे मोहम्मद इरफान के घर पर अचानक से आग लग गई। कुछ ही समय में इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने आस-पास की झोंपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से इस विकराल आग पर घंटों में काबू पाया गया। आग बुझाने के प्रयास में कामिल सहित 5 लोग आग में झुलस गए। इरफान और मकसूद की 4 भैंस भी इस आग में झुलस गई हैं।

बताया जा रहा है इरफान के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसलिए उसने अपनी झोंपड़ी में 1 लाख रुपए घर के निर्माण के लिये रखा था। जो इस आग में जलकर राख हो गया। इस हादसे में फुरकान, राजवीर, मकसूद, रामलाल व नईम सहित कई परिवार बेघर हो गए हैं। उधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने इस आग पर काबू पा लिया था। इस हादसे में ग्रामीणों का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।