गाज़ियाबाद

युवक ने हाल ही मेंMBA किया था पास, लेकिन इलाके के ही दो लोगों ने मौत की नींद सुला दिया

युवक की गोली मारकर हत्या
2 min read
gzb
हाल ही में युवक ने MBA किया था पास, लेकिन इलाके के ही दो लोगों ने मौत की नींद सुला दी

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अापराधिक मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं दिनदहाड़े लूट की वारदात होती है तो कहीं मामूली सी बात में गोली चल जाती है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार सामने आया है जहां जिल के कविनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा हैकि युवक ने हाल ही में एमबीए पास किया था।

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रईसपुर इलाके में निशांत नाम का एक युवक रहता था। इलाके के ही रहने वाले दो लोगों ने उस पर गुरुवार की शाम ताबड़तोड़ फायर कर दी। जिसके बाद 26 साल के निशांत को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया था ,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात का कारण साफ नहीं है ।लेकिन पुरानी रंजिश से जोड़ कर पुलिस मामले को देख रही है। क्योंकि युवक ने हाल में एमबीएम की पढ़ाई पूरा की थी और दोस्तों के साथ कुछ पुराने मामले में हत्या कर दी होगी। हालकि पूरे मामले में DSP मनीषा सिंह ने बताया कि रईसपुर गांव रहने वाले निशांत नाम के एक शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मनीषा सिंह ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीम गठित कर दी गई है लेकिन अभी तक की जांच में पता चला है कि निशांत को किसी पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में हर रोज अपराध के एक नए मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस के सामने इन अपराधियों को पकड़ना चुनौती बनी हुई है। वैसे अभी एक दिन पहले ही लोनी इलाके में साल 2015 के एक पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के दोनों लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया था।

Updated on:
08 Jun 2018 12:13 pm
Published on:
08 Jun 2018 12:07 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी