गाजीपुर

मुख्तार अंसारी गैंग का मेंबर हरिहर सिंह कौन हैं, जिसे गाजीपुर कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Afzal Ansari: अफजाल अंसारी को 4 और मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा हुई है। इन दोनों से ज्यादा सजा हरिहर सिंह को हुई है।
2 min read
Apr 30, 2023
Ghazipur News
कोर्ट ने हरिहर सिंह पर 1 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को शनिवार को गैंगेस्टर मामले में सजा हुई है। पुलिस ने बताया है कि हरिसर सिंह भी मुख्तार अंसारी के ही गैंग का सदस्य है। जिसे शनिवार को कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई है।


रमापति हत्याकांड में हुई सजा
गाजीपुर कोर्ट ने रमापति सिंह हत्‍याकांड में बाहुबली हरिहर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 1985 में ये हत्या हुई थी, इस केस में 38 साल बाद फैसला आया है।

कौन है हरिहर सिंह
मुड़ियार गांव के मकनु सिंह और त्रिभुवन सिंह के पिता रंपत सिंह के बीच गांव की एक जमीन को लेकर 80 के दशक में विवाद हुआ था। खेत जोतने के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में त्रिभुवन सिंह के पिता रमापत सिंह की हत्या कर दी गई।

इस केस में गांव के साधु सिंह, मकनू सिंह के साथ बरहट गांव निवासी हरिहर सिंह को भी नामजद किया गया। सैदपुर के बरहट गांव के रहने वाले हरिहर सिंह का इसके बाद अपराध के क्षेत्र में नाम तेजी से बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि लंबे समय तक वह मुख्तार के साथ रहा है।

घटना के बाद हत्या के आरोपी मकनु सिंह और साधु सिंह की हत्या कर दी गई। जिसमें रंपत सिंह के पुत्र त्रिभुवन और उनके भाइयों के साथ पहली बार बृजेश सिंह का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद हरिसर सिंह अंसारी गैंग तो रमापति के बेटे त्रिभुवन सिंह बृजेश सिंह के गैंग में आ गए। दोनों ओर से लंबे समय तक गैंगवार चली।

Updated on:
30 Apr 2023 09:47 am
Published on:
30 Apr 2023 09:46 am