गाजीपुर

साइकिल सवार को बचाने में गाजीपुर में पलटी पिकअप, 26 घायल, एम्बुलेंस नहीं मिली तो बाइक से भेजे गए अस्पताल

Ghazipur news : कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव के समीप गाजीपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक पिकअप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया, जिसमें 22 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए..

2 min read
May 25, 2026
Road accident (Demo pic)

गाजीपुर: कासिमाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में 22 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी लोग पास के ही गांव में हो रही शिव चर्चा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसके बाद सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। वहीं, बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों और बाइक से अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

आपदा में अवसर! कौशांबी में ट्रक पलटने के बाद घायलों को छोड़ लोग लूटने लगे बकरियां, वीडियो वायरल

शिव चर्चा में शामिल होने जा रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के उचौरी गांव के समीप गाजीपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक पिकअप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया, जिसमें 22 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं, बाकी के घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।

पिकअप के पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई। इसके बाद आसपास के लोग बाइक और निजी वाहनों से सभी घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचने में जुट गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 26 लोग सवार थे और सभी को चोटें लगी है। वहीं, एंबुलेंस के अभाव में कुछ लोग सड़क पर दर्द से कराहते हुए भी नजर आए।

24 लोगों का सीएचसी पर इलाज

कासिमाबाद थाना अध्यक्ष राज नारायण ने बताया कि पिकअप में सवार 22 महिलाएं शिव चर्चा में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उचौरी गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के दौरान में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। उन्होंने बताया है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने सभी लोगों को अस्पताल भिजवा दिया था। उन्होंने बताया है कि इस घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया है कि स्थानीय सीएचसी पर 24 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

ये भी पढ़ें

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
Published on:
25 May 2026 04:57 pm
Also Read
View All
गाजीपुर में नाली का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो पत्रकारों समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल, छवानी में तब्दील हुआ गांव

गाजीपुर के सरकारी अस्पताल में गार्ड और बाउंसर की गुंडागर्दी, मरीज के परिजन को बर्बरता से पीटा, महिला लगाती रही छोड़ने की गुहार

सरकार ने मुंह मोड़ा तो जनता ने खुद बनाया 103 फीट लंबा पक्का पुल: 50 गांवों को मिली राहत

Suvendu Adhikari PA Murder: शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बंगाल पुलिस की दबिश, एक युवक को उठाया

25-25 हजार के इनामी पिता-पुत्र संग गाजीपुर पुलिस की मुठभेड़, हत्या के मामले में थे वांछित, पैर में गोली लगने से हुए घायल