गाजीपुर

Meghalaya Murder Case: अपने पति की कातिल सोनम को गिरफ्तार करने मेघालय से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी पुलिस  

Indore Couple Missing Case: मेघालय में पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी गाजीपुर में गिरफ्तार हुई। ढाबे पर संदिग्ध हालत में दिखी, फोन मांगने पर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2025, 5:27 PM IST
Raja Raghuvanshi brother Vipin allegation on Sonam Raghuvanshi
Raja Raghuvanshi brother Vipin allegation on Sonam Raghuvanshi- image social media

Meghalaya Honeymoon Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी इस समय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हैं। सोनम को अपनी हिरासत में लेने के लिए मेघालय पुलिस निकल चुकी है। पुलिस पहले फ्लाइट से पटना पहुंचेगी, उसके बाद बाईरोड बिहार के बक्सर जाएगी। बक्सर से बलिया होते हुए गाजीपुर पहुंचेगी। गाजीपुर पहुंचने पर मेघालय पुलिस नंदगंज थाना जाएगी और वहां से सोनम रघुवंशी को अपनी कस्टडी में लेगी।

क्या है पूरा मामला ? 

इंदौर रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। लेकिन 17 दिन पहले दोनों लापता हो गए थे। राज रघुवंशी का शव पुलिस ने कुछ दिन पहले बरामद किया था। सोनम का अब तक कोई अता पता नहीं था। सोनम को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबे पर बदहवास स्थिति में उतरी सोनम

ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया करीब एक बजे सोनम उसके ढाबे पर उतरी। यह बस गोरखपुर की ओर जा रही थी। सोनम ने उतरते ही साहिल से फोन मांगा और कहा कि उसे घर पर बात करनी है। सोनम की हालत देखकर ढाबा संचालक साहिल ने उसे फोन दे दिया। सोनम ने बात करने के बाद फोन लौटा दिया। सोनम को देखकर उसे दाल में कुछ काला लगा तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।