1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meghalaya Murder Case: बनारस से गोरखपुर फिर नेपाल जाने वाली थी सोनम? बीच रास्ते में कैसे बदला मूड… गाजीपुर में ही उतर गई

Indore Couple Missing Case: शादी के बाद हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और सोनम के केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। पुलिस के अनुसार सोनम ने ही अपने पति की हत्या सुपारी देकर करवाई। सोनम को आज सुबह गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक सोनम ने कोई बयान नहीं दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 9 Jun 2025, 1:00 PM IST

Meghalaya Murder Case

सोनम को गाजीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Meghalaya Honeymoon Case: इंदौर रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। लेकिन 17 दिन पहले दोनों लापता हो गए थे। राज रघुवंशी का शव पुलिस ने कुछ दिन पहले बरामद किया था। सोनम का अब तक कोई अता पता नहीं था। सोनम को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है वह बनारस से गोरखपुर होते हुए नेपाल जाना चाह रही थी। इस दौरान वह किसी करीबी रिश्तेदार के टच में थी।

गाजीपुर एसपी ने बताया कि आज सुबह सूचना प्राप्त हुई थी। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नंदगंज थाना को सूचना दी गई थी कि एक सोनम गुप्ता नाम की महिला है, जो काशी ढाबा, वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर स्थित है, वहां पर हैृ तो सूचना का संज्ञान लेते हुए एसओ टीम के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने सोनम को रिकवर किया और फिर उनका मेडिकल कराया और इसके बाद वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया। मेघालय पुलिस और एमपी पुलिस के संपर्क में हम लोग हैं। परिवार को ही सोनम ने फोन किया था। उनके परिवार के लोगों ने एमपी पुलिस को सूचना दी फिर एमपी पुलिस ने हमें सूचना दी. सोनम वहां पर अकेली थी।

ढाबे पर बदहवास स्थिति में उतरी सोनम

ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया करीब एक बजे सोनम उसके ढाबे पर उतरी। यह बस गोरखपुर की ओर जा रही थी। सोनम ने उतरते ही साहिल से फोन मांगा और कहा कि उसे घर पर बात करनी है। सोनम की हालत देखकर ढाबा संचालक साहिल ने उसे फोन दे दिया। सोनम ने बात करने के बाद फोन लौटा दिया। सोनम को देखकर उसे दाल में कुछ काला लगा तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें : सोनम निकली राजा की कातिल, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, 3 हमलावर एमपी से पकड़े गए

होश में नहीं है सोनम

गाजीपुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोनम अभी पूरी तरह से होश में नहीं है और ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है। उसने बार-बार सिर्फ अपने भाई से बात करने की जिद की। सीओ सिटी के वन स्टॉप सेंटर में की गई पूछताछ में भी सोनम ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। वह केवल अपने भाई से संपर्क की मांग करती रही। ढाबा संचालक के अनुसार, उसने रात में भी अपने भाई से फोन पर बात की थी।

यह भी पढ़ें : Meghalaya Murder Case : सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़, राज के प्यार में खेला गया खूनी खेल

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश