2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meghalaya Murder Case : सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़, राज के प्यार में खेला गया खूनी खेल

Meghalaya Murder Case : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने हत्या करना कबूल कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2025, 10:42 AM IST

Meghalaya Murder Case

सोनम ने खोल दिया राजा हत्याकांड का राज़ (Photo Source- ANI)

Meghalaya Murder Case : मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि, उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान अपने पति राजा की हत्या करवाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम रघुवंशी से पूछताछ में पता चला है कि, उसका राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। राज कुशवाहा ही इस पूरे हत्याकांड का मास्टमाइंड है। पुलिस ने राज कुशवाह के साथ हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Meghalaya Murder Case : सोनम निकली राजा की कातिल, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, 3 हमलावर एमपी से पकड़े गए

कौन है राज कुशवाह?

पुलिस जांच में सामने आया कि, राज कुशवाहा भी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वो ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही तीन लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। उन लोगों ने मिलकर मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी। उसके बाद फिर सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ भाग गई। वो भागते-भागते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

2 जून को मिली थी राजा की लाश

मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक घाटी में मिली थी।

यह भी पढ़ें- बेवफा सोनम के पिता ने कहा- 'सोनम निर्दोष'

सोनम को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया

इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले राज कुशवाहा के साथ-साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से पकड़ लिया गया है। मेघालय की डीजीपी ने एएनआई को बताया कि, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शुरुआत में सोनम के आत्मसमर्पण करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब इंदौर क्राइम ब्रांच ने ये स्पष्ट किया है कि, सोनम को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, सोनम के पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। ये सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए एक आश्रय स्थल है।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक