गाजीपुर

अतीक अहमद की हत्या के बाद मुख्तार का शूटर डरा, कहा- मेरी सुरक्षा में 10 सिपाही और 1 इंस्पेक्टर लगाओ

Mukhtar Ansari shooter News: मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अंगद राय फिलहाल बिहार के भभुआ जेल में बंद है। उसने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी कराने की बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2023, 10:39 PM IST
Mukhtar shooter angad was scared after the murder of Atiq Ahmed
बाएं मुख्तार अंसारी और दाएं अंगद राय।

मुख्तार अंसारी के शार्पशूटर अंगद राय को पप्पू गिरी धमकी और फिरौती मामले में 15 मई को कोर्ट में पेश किया जाना है। इस बीच अंगद ने जान को खतरा बताया हुए भभुआ कोर्ट में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने की अपील की है। अंगद का कहना है कि उसे 10 सिपाही और एक एसआई के सुरक्षा घेरे में गाजीपुर कोर्ट तक ले जा कर पेश किया जाए।

कोर्ट के समक्ष अपील में अंगद ने लिखा है, "उसके भाई राजनारायण राय की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले लोग उसके जान के पीछे भी पड़े हैं। अंगद ने 10 सिपाहियों और एक एसएचओ के सुरक्षा घेरे में गाजीपुर कोर्ट में पेशी कराने की बात कही है।" ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस हिरासत में अतीक अहमद की हत्या के बाद अंगर राय डर गया है।

13 मार्च को भभुआ में हुआ था गिरफ्तार
3 मार्च में पप्पू गिरी नाम के शख्स ने सदर कोतवाली में अंगद राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने यह लिखा था कि अंगद राय के कहने पर अमित राय और विश्वनाथ राय ने पप्पू गिरी को एक पुराने मामले में गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। अंगद को पहले से हत्या के मामले में कोर्ट से उम्र कैद को सजा सुनाई जा चुकी है। वह अपर कोर्ट से जमानत पर रिहा है। इस दौरान उस पर धमकी और फिरौती मामल मांगने का मामला दर्ज हो गया। इसी मामले में गाजीपुर पुलिस उसे तलाश रही। 13 मार्च अंगद को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

15 मई को कोर्ट में है पेशी
पप्पू गिरी धमकी एवं फिरौती मामले में अंगद को कोर्ट में पेश किया जाना है। कोर्ट में पेश करने के लिए गाजीपुर पुलिस ने वारेंट बी पहले ही हासिल करया है। पहले अंगद को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाना था। हालांकि, उसी दिन निकाय चुनाव की मतगणना होने के कारण पुलिस ने कोर्ट से अगली तारीख मांगी है। अब 15 मई को अंगद को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Updated on:
5 May 2023, 10:39 PM IST
Published on: