गाजीपुर

‘मेरी औकात कहां आपको गिरफ्तार करने की…’ धरने पर बैठे सांसद के पैर छूकर बोले SHO, वीडियो वायरल

SHO touches MP feet video viral : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धरने पर बैठे सपा सांसद के SHO पैर छूते दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
SHO ने सांसद सनातन पांडेय के छुए पैर, PC- Video Grab

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बलिया से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद सनातन पांडेय धरने पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक थाने के SHO धरनास्थल पर पहुंचते हैं और सांसद के पैर छूकर उन्हें प्रणाम करते दिखाई देते हैं। यह दृश्य वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में दिखता है कि SHO जब धरने पर बैठे सांसद के पास पहुंचते हैं, तो सांसद के बगल में बैठे एक सपा नेता उनसे पूछते हैं कि वे वहां कैसे पहुंचे। इस पर SHO जवाब देते हैं, 'आप जहां बुलाएंगे, वहां पहुंचना ही पड़ेगा।'

ये भी पढ़ें

गंगोत्री धाम में नहीं मिलेगा गैर-हिंदुओं को प्रवेश, समिति का फैसला, बद्रीनाथ-केदारनाथ में भी हो सकती है नो एंट्री

जब उनसे सांसद को गिरफ्तार करने को लेकर सवाल किया जाता है, तो SHO कहते हैं, 'मेरी इतनी औकात कहां है कि आपको गिरफ्तार कर सकूं।' इसके बाद वे यह भी कहते हैं कि उनके यहां एक कार्यक्रम है और वे सांसद को ले जाने आए हैं, लेकिन गिरफ्तार नहीं करेंगे। SHO मजाकिया लहजे में यह भी कहते हैं कि जरूरत पड़ी तो 'वर्दी-टोपी उतारकर फिर आ जाएंगे और यहीं आपके बगल में बैठ जाएंगे।' यह सुनकर धरने पर मौजूद सपा कार्यकर्ता ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

मणिकर्णिका घाट जाने से रोके जाने पर धरना

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की बताई जा रही है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बलिया सांसद सनातन पांडेय के नेतृत्व में वाराणसी के मणिकर्णिका घाट की जांच के लिए बलिया से रवाना हुआ था। लेकिन गाजीपुर के डांडी टोल प्लाजा पर बिरनो थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया। प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के बाद सांसद और उनके समर्थक वहीं सड़क पर बैठकर करीब साढ़े तीन घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

धरने में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

सांसद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने में सपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, सदर विधायक जयकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

ये भी पढ़ें

सुना है कोई सतुआ बाबा और बथुआ बाबा हैं… अखिलेश का योगी पर तंज, सोकर उठ जाते…होश में नहीं आते

Updated on:
26 Jan 2026 08:33 pm
Published on:
26 Jan 2026 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर