गोंडा

खेत की मड़ई में लटका मिला 19 वर्षीय युवक मां-बाप के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजन रो-रो कर बेहाल

गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में 19 वर्षीय रंजीत का शव खेत की मड़ई में फंदे से लटका मिला है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि मां-बाप का सहारा यूं चला गया?
less than 1 minute read
Feb 28, 2026
Feature image

गोंडा जिले के गोंडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मनकापुर थाना क्षेत्र के करौंदी बनकटवा गांव में शनिवार सुबह 19 वर्षीय युवक का शव खेत की मड़ई में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब घर के लोग नींद से जागे तो रंजीत घर में नहीं दिखा। तलाश करते हुए परिजन खेत की ओर पहुंचे। वहां मड़ई के अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। रंजीत का शव बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। यह देख परिवार के लोग बदहवास हो गए। परिजनों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा और चारपाई पर रखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक रंजीत ने क्यों कर लिया आत्महत्या, परिजन कुछ नहीं बता सके

मृतक के बड़े भाई लवकुश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रंजीत ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। परिवार के लोग भी कारण बताने की स्थिति में नहीं हैं। रंजीत की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर रंजीत ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

Updated on:
28 Feb 2026 01:42 pm
Published on:
28 Feb 2026 01:42 pm