गोंडा

होमवर्क नहीं किया तो कक्षा 2 के बच्चे पर टूट पड़ा टीचर, गिनकर 105 डंडे मारे, पिता को स्कूल से भगाया

एक निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर कक्षा 2 के मासूम को टीचर ने गिनकर 105 डंडे मारे। दर्द से रोते बच्चे को बिस्किट देकर चुप कराया गया। पिता को स्कूल से भगाया गया, FIR के बाद शिक्षक निकाला गया।

2 min read
Feb 06, 2026
सांकेतिक तस्वीर सोर्स AI

Gonda News: गोंडा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां होमवर्क पूरा न होने पर कक्षा दो के एक छात्र को उसके शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। मासूम को गिनकर 105 डंडे मारे गए। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया है।

Gonda News: गोंडा जिले के घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के गुमदहा गांव स्थित एमआरजी पब्लिक स्कूल की है। यहां कक्षा दो में पढ़ने वाला 10 वर्षीय छात्र रोज की तरह बुधवार सुबह स्कूल गया था। लंच के बाद दोपहर करीब एक बजे सोशल साइंस की कक्षा शुरू हुई। कक्षा में शिक्षक प्रखर सिंह आए और बच्चों से होमवर्क दिखाने को कहा।

ये भी पढ़ें

मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाई लिखा…धोखेबाज तू बदल गई इंजीनियर ने नैनीताल में फंदे से लटक कर दे दी जान

दर्द से बच्चा रोने लगा तब टीचर ने दी बिस्किट, पिता को स्कूल से भगाया

जब शिक्षक पीड़ित बच्चे के पास पहुंचे तो उसका होमवर्क पूरा नहीं था। इसी बात पर शिक्षक नाराज हो गए। कक्षा में ही बच्चे की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे के पैरों पर गिनकर 105 डंडे मारे। यह देखकर कक्षा में मौजूद अन्य बच्चे डर के मारे सहम गए। बच्चा दर्द से रोने लगा तो शिक्षक ने उसे बिस्किट दिया। छुट्टी के बाद बच्चा रोते-बिलखते घर पहुंचा। जब उसने अपने पिता राज प्रसाद को पूरी बात बताई तो परिजन सन्न रह गए। बच्चे के पैरों और शरीर पर डंडों के निशान थे। पिता तुरंत उसे इलाज के लिए ले गए। इसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। लेकिन आरोप है कि स्कूल से उन्हें डांटकर वहां से भगा दिया। निराश होकर पिता रात में बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चे का मेडिकल भी कराया गया है।

स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को निकाला, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है। प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चे के साथ गलत हुआ है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
06 Feb 2026 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर