गोंडा

परिवार के साथ भोजन किया, फिर 9वीं छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

गोंडा जिले में 9वीं की छात्रा काजल शुक्ला ने परिवार के साथ खाना खाने के कुछ ही देर बाद फंदे से लटककर जान दे दी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि हंसती-खेलती बेटी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम?

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले में 15 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा काजल शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाली काजल शुक्ला कक्षा 9 की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसके पिता सुरेश कुमार शुक्ला मूल रूप से जिगना बाजार के निवासी हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार मनकापुर में रह रहा था। काजल अपने भाई-बहनों के साथ आरपी इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर सभी ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद काजल अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब घर के सदस्य छत पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ी मिली। अचानक बेटी की हालत देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

ये भी पढ़ें

घर से थोड़ी दूर पर 5 साल के मासूम को कुत्तों ने नोच कर मार डाला, आतंक से दहशत में ग्रामीण

प्रभारी निरीक्षक बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारण का चल सकेगा पता

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Published on:
14 Feb 2026 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर