गोंडा

विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने दिया बयान, कहा – हम महान आदमी हैं 

हरयाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो हो गयी है। बीजेपी नेता और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा आइये बताते हैं। 
less than 1 minute read
Oct 08, 2024
बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह

हरयाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नतीजे आते ही उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। बीजेपी नेता और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगट की जीत के बाद कहा है कि हम तो महान आदमी हैं। मेरे नाम में दम है। 

बृजभूषण ने क्या कहा ?

जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा ?