28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains Alert: फिर मेहरबान हुआ मानसून, श्रावस्ती-अयोध्या समेत 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 जुलाई तक बरसेंगे बादल

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गोंडा, श्रावस्ती, अयोध्या, बहराइच और लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को गोंडा, बहराइच, अयोध्या, लखनऊ समेत करीब 40 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे इंतजार के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सक्रिय मौसमीय सिस्टम और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। इसका असर खास तौर पर पूर्वी, मध्य और अवध क्षेत्र के जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हवाएं

अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज समेत करीब 40 जिलों के लिए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बिजली चमक सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहे

बारिश बढ़ने के साथ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आ सकती है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।

अब जानिए बीते 24 घंटे में कितना रहा तापमान

इस बीच गोंडा और बहराइच क्षेत्र में सोमवार को तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। लगातार बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।