बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह रविवार को एक खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए जमकर निशाना साधा।
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को कटरा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव में खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से उन्होंने बिना किसी का नाम लिए मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला और कहा कि जनता ने उन्हें रिटायर नहीं किया। बल्कि साजिश के तहत हटाया गया है।
रविवार को कटरा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर कला गांव में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण दिया। उन्होंने बिना किसी जनप्रतिनिधि का नाम लिए इशारों-इशारों में कई नेताओं पर निशाना साधा।
बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें असली ताकत जनता से मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र, जिला, मंडल और प्रदेश की जनता आज भी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि वे अगला चुनाव कहां से लड़ेंगे। लेकिन वह इस समय सांसद पद से कहीं ऊपर हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारी बात मान लीजिए। सांसद पद से हम बहुत ऊपर हैं। जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि सांसद उनके सामने टिक नहीं पाते। आसपास बैठे लोगों की ओर देखते हुए उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं, फिर भी वे जानते हैं कि वह पूरे जीवन के लिए सांसद बन गए हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि जनता ने उन्हें कभी रिटायर नहीं किया। कुछ साजिशों के चलते उन्हें राजनीति से दूर करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं साजिशों का जवाब देने के लिए वह एक बार फिर लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे। कहा कि वे उसी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जहां का सांसद सबसे ज्यादा गड़बड़ी कर रहा होगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि जब समय आए तो सही फैसले के लिए तैयार रहें।