गोंडा

Congress party: यूपी में तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्रदेश कमेटी सहित सभी इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन

Congress party: यूपी में मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश कमेटी सहित जिला, ब्लॉक और शहर सभी इकाइयां भंग कर दी गई है। नए सिरे से पदाधिकारी का गठन होगा। इस बार ऐसे लोगों को मिलेगा मौका।
2 min read
Dec 06, 2024
Gonda news
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Congress party: यूपी में संगठन को मजबूती देने तथा मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कमेटी सहित सभी शहर, जिला और ब्लॉक इकाइयों को भंग कर दिया गया है। नए सिरे से कमेटी का गठन होगा। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार की देर रात कमेटी भंग करने का आदेश जारी कर दिया है।

Congress party: लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नए सिरे से संगठन के विस्तार की योजना बनी थी। नई कमेटी के गठन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कई जिलों का दौरा भी कर चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर पर पुनर्गठन का निर्देश दिया। ऐसे में उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। जहां पर प्रदेश, जिला, शहर व ब्लाक की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव के बाद प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कमेटियों को भंग करने संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। बता दें कि अजय राय 17 अगस्त 2023 को प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 25 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। संगठन को मजबूत करने के लिए नए सिरे से कमेटियों का गठन किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। जहां पर प्रदेश, जिला, शहर व ब्लाक की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है।

Updated on:
06 Dec 2024 09:47 am
Published on:
06 Dec 2024 09:47 am