गोंडा

दो बच्चों का बाप प्रेमिका के साथ हुआ फरार, पत्नी को मारकर गटर में फेंकने की धमकी

दो बच्चों का बाप पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया है। कहीं शिकायत करने पर उसने पत्नी को मारकर गटर में फेंक देने की धमकी दी है।

2 min read
Aug 29, 2025
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

यूपी के गोंडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के कुछ साल बाद ही पति का व्यवहार पत्नी से अचानक बदल गया। दो बच्चों का पिता अपनी पत्नी को गुजरात ले गया। जहां उसे धमकाते हुए कहा कि हत्या करके लाश गटर में फेंक दूंगा। पीड़िता ने महिला थाना में पति समेत ससुराल वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव की रहने वाली शाहजहां की शादी 6 साल पहले साजिद से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा और एक बेटी हुए। लेकिन कुछ समय बाद ही पति का रवैया बदल गया। मारपीट करते हुए वह 11 लाख रुपये की डिमांड करने लगा। धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो दूसरा निकाह कर लेगा।

ये भी पढ़ें

गोंडा- अयोध्या रेल खंड पर मिला ट्रक ड्राइवर का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दूसरी लड़की के साथ भागा पति

शाहजहां के पैरों तले जमीन तब खिसक गई। जब इस साल 7 जनवरी को उसका पति दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। पत्नी ने अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद दबाव बढ़ने पर ससुराल वाले घुटनों पर आ गए। खर्च उठाने व बच्चों की पढ़ाई लिखाई कराने का वादा किया।

गुजरात में बढ़ा जुल्म, हत्या की धमकी

पति शाहजहां और बच्चों को गुजरात के राजकोट ले गया। वहां हालात और बिगड़ गए। पति ने पत्नी से मायकेवालों से बात करने पर रोक लगा दी और कमरे में बंद करके मारपीट करने लगा। धमकी देते हुए बोला – "हत्या कर शव को गटर में फेंक दूंगा।" पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गोंडा लौटकर पुलिस से शिकायत की।

इंस्पेक्टर बोली- मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि शाहजहां की शिकायत पर राजकोट के हाजीडेम थाना क्षेत्र के रहने वाले पति साजिद पुत्र मंगल, ससुर मंगल, और अन्य पर दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
29 Aug 2025 10:42 am
Also Read
View All

अगली खबर