गोंडा

Gonda Accident: मां के साथ जा रही बच्ची को ट्रक ने कुचला दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda Accident: गोंडा- करनैलगंज मार्ग पर मां के साथ शौच के लिए जा रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Dec 29, 2024
मृतक मासूम बच्चे की फाइल फोटो

Gonda Accident: गोंडा जिले के आर्य नगर कर्नलगंज मार्ग पर बनगाई गांव के पास अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को सड़क पार करते समय आर्यनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

Gonda Accident: गोंडा जिले के आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर स्थित बनगाई के पास अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही 4 वर्षीय बालिका को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका के बाबा कमर अली ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। चौकी प्रभारी आर्यनगर अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव के तालाब के पास गांव के ही हसन मोहम्मद का 4 वर्षीय पुत्री सितारुन निशा घर से शौच के लिए जा रही थी। सड़क पार करते समय करनैलगंज से आर्यनगर की तरफ जा रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। लड़की के मृत्यु की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना मृतक के बाबा कमर अली ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रभारी निरीक्षक बोले- कार्रवाई की जा रही

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मृतक बालिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
29 Dec 2024 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर