गोंडा

Gonda Accident: पिता के बाद बेटे की भी चली गई जान: हिमांशु की मौत से मां-बहनों का टूटा सहारा

Gonda Accident: पिता को खोने के दो महीने बाद ही परिवार का इकलौता सहारा भी सड़क हादसे में चला गया। हेलमेट न पहनने की छोटी सी चूक ने मां और बहनों की दुनिया उजाड़ दी।

2 min read
Feb 13, 2026
सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident: गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पटखौली निवासी 32 वर्षीय हिमांशु चौहान की मौके पर ही जान चली गई। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Gonda Accident: गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी हिमांशु चौहान (32) की गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जोगापुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने पति को अपने हाथों से खिलाया मुर्गा… पिलाई शराब, फिर प्रेमी के साथ मिलकर सुला दिया मौत की नींद

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमांशु ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां जानकी देवी की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

3 माह पहले हुई थी पिता की मौत, अब बेटा भी चला गया

हिमांशु के परिवार पर पहले ही दुखों का साया था। उनके पिता कुंज बिहारी चौहान का 11 दिसंबर 2025 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमांशु एक निजी महाविद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनकी असामयिक मौत से मां जानकी देवी और बहनों पूर्णिमा व पुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। हर किसी की आंखें नम है।

Published on:
13 Feb 2026 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर