13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने पति को अपने हाथों से खिलाया मुर्गा… पिलाई शराब, फिर प्रेमी के साथ मिलकर सुला दिया मौत की नींद

एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के लिए खौफनाक साजिश रची। उसने अपने पैसों से हत्या वाले दिन मुर्गा और शराब मंगाई। फिर-पति को अपने हाथों से खिलाया पिलाया। उसके बाद प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने पूरी साजिश से पर्दा उठाया तो लोग सन्न रह गए।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

मृतक की फाइल फोटो जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। धीना थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव में 55 वर्षीय मकरंद बिंद की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से मकरंद की हत्या की थी।

चंदौली जिले के मेढ़ान गांव के रहने वाले मकरंद बिंद अपनी तीसरी पत्नी बिंदा देवी के साथ रहते थे। परिवार में तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। सोमवार दोपहर उनकी अचानक मौत की खबर से गांव में हलचल मच गई। शुरुआत में मामला ज्यादा शराब पीने से मौत का बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को शक हुआ तो जांच की दिशा बदल गई।

पुलिस पूछताछ में टूट गई पत्नी बता दी पूरी सच्चाई

पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी बिंदा देवी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में वह टूट गई। और पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के अनुसार, बिंदा का गांव के ही रामदेव नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था। यह बात मकरंद को पसंद नहीं थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पत्नी ने अपने पैसों से मंगाया मुर्गा और शराब

सोमवार को बिंदा ने अपने पैसों से घर पर मुर्गा और शराब मंगवाई। मकरंद और उसका मित्र रामदेव साथ बैठकर शराब पीने लगे। जब मकरंद नशे में हो गया तो बिंदा ने अपने एक परिचित विशाल को भी घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाया और मकरंद का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को छुपाने के लिए पुलिस को किया गुमराह, लेकिन बच नहीं पाई

घटना को छिपाने के लिए बिंदा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या का निकला। इसके बाद पुलिस ने दोबारा पूछताछ की तो साजिश का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि रामदेव और मकरंद पहले अच्छे दोस्त थे। उसका घर पर आना-जाना भी रहता था। फिलहाल पुलिस ने बिंदा देवी और रामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी विशाल की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।