गोंडा के परना गांव में 30 वर्षीय महिला अपने 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है।
Gonda Crime News: यूपी के गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के परना गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 30 साल की एक महिला अपने 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
परना बगुलहा पंचायत के परना गांव के रहने वाले ददन तिवारी (उम्र 40 साल) साल 2015 में काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गए थे। वहां उन्होंने किराए पर कमरा लिया और रहने लगे। चंडीगढ़ में रहने वाली मनीषा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2016 में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे।
मनीषा और ददन के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम वरुण तिवारी है, जिसकी उम्र 9 साल है। छोटे बेटे लविश तिवारी की उम्र 4 साल है। मनीषा इस तरह दो बच्चों की मां बन चुकी थीं। परिवार खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा था।
चार महीने पहले मनीषा को गांव के ही अपने रिश्ते में भांजा लगने वाले विनीत दीक्षित से प्यार हो गया। विनीत मनीषा से 11 साल छोटा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच चार साल से चुपके-चुपके प्रेम संबंध चल रहा था। वे कई दिनों से मिलते-जुलते रहे।
दो महीने पहले जब विनीत के परिवार वालों को यह प्रेम कहानी पता चली तो वे बहुत गुस्से में आ गए। उन्होंने मनीषा के घर जाकर खूब झगड़ा किया और उसे बुरा-भला कहा। इस बात से बहुत दुखी होकर मनीषा ने आत्महत्या की कोशिश की। उसने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। बाद में गांव वालों ने मामले को शांत कराया, लेकिन दोनों का प्रेम जारी रहा।
रविवार की रात विनीत मनीषा के घर पहुंचा और रात भर उसके साथ कमरे में रहा। सुबह जब मनीषा की सास कमरे में गई तो विनीत अलमारी में छिपा हुआ था। सास ने उसके पैर देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दोनों को बहुत समझाया-बुझाया कि यह गलत है, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। जब बहुत कोशिश के बाद भी दोनों नहीं माने तो परिवार वाले पुलिस थाने पहुंच गए। वहां मनीषा ने साफ कह दिया कि वह अब अपने पति और बच्चों से रिश्ता खत्म करके विनीत के साथ रहना चाहती है। उसने पुलिस को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें उसने लिखा कि वह प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती है।
रविवार शाम को मनीषा ने अपने पति ददन तिवारी और दोनों छोटे बच्चों को गांव में छोड़कर विनीत दीक्षित के साथ घर से भाग गई। यह घटना देखकर सभी लोग हैरान हैं। समाज में इस तरह के रिश्तों पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।