
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसपी (फोटो सोर्स- पुलिस)
UP Police Recruitment 2026: गोंडा में आयोजित हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। जिले में बाहर से आने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा आज पहले दिन दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई सामाजिक संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। बाहर से परीक्षा देने आने वाले उम्मीदवारों को रहने और भोजन की परेशानी न हो, इसके लिए निशुल्क व्यवस्थाएं की गई हैं। सामाजिक संगठनो की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है।
एक अन्य सामाजिक संगठन परीक्षार्थियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूर-दराज के जिलों से आने वाले युवाओं को अनजान शहर में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आज पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। आज जिले की 15 केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।
इस भर्ती परीक्षा में जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 36,144 अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिना उचित कारण के अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
09 Jun 2026 12:10 am
Published on:
09 Jun 2026 12:09 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
