गोंडा

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी BJP नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में लगी गोली, चुनावी रंजीश बना कारण

गोंडा के परसपुर क्षेत्र में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से उनकी हालत गंभीर है और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

2 min read
Apr 21, 2026
बृजभूषण शरण सिंह के करीबी BJP नेता को गोली मारी Source- X

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास ग्राम पंचायत में सोमवार देर रात लगभग 10 बजे एक गंभीर घटना हुई। यहां गजराज पुरवा गांव में भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को कुछ लोगों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात आपसी कहासुनी और चुनावी रंजिश के कारण हुई।

ये भी पढ़ें

सम्राट चौधरी के पत्नी वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- उम्र बदलनेवाले मुख्यमंत्री क्यों बनें?

भूपेंद्र सिंह की गंभीर हालत

गोली भूपेंद्र सिंह के पेट में लगी। गोली लगने के बाद उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। उनके परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर किया गया। अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत नाजुक है और वे अभी भी खतरे में हैं। भूपेंद्र सिंह भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हैं। वे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। उनके राजनीतिक परिवार में पत्नी अनामिका सिंह परसपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। भूपेंद्र सिंह भी आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे थे।

घटना की जांच

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना चुनावी रंजिश और आपसी विवाद का नतीजा लग रही है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा भी दिया।

कई गार्ड नाराज

घायल भूपेंद्र सिंह को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस से उतारते समय उनके साथ आए कुछ लोगों ने कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड से गाली गलौज की। इस घटना के कारण कॉलेज के कई गार्ड नाराज हो गए हैं। गार्डों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल संस्थान में सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस और प्रशासन से गार्डों ने भरोसा दिलाने की भी मांग की कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।

ये भी पढ़ें

24 हजार के झगड़े में दो जिंदगियां खत्म, बच्चों के सामने मां-बाप को चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
Updated on:
21 Apr 2026 09:36 am
Published on:
21 Apr 2026 09:35 am
Also Read
View All