गोंडा

Gonda: डीएम का कड़ा एक्शन, गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई न होने से बीएसए को नोटिस जारी कर रोका वेतन

Gonda News: डीएम ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कड़ा एक्शन ना होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी की है। इसके साथ ही वेतन रोक दिया है। जिससे एक गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों में डीएम के एक्शन से हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 8:39 PM IST
Gonda
डीएम नेहा शर्मा फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda News: डीएम ने जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को कड़ा नोटिस जारी किया है। इस क्रम में उन्होंने तत्काल प्रभाव से बीएसए का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश भी दिए हैं।

Gonda News: डीएम कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में स्पष्ट निर्देश देने के बावजूद मान्यताविहीन विद्यालयों के संचालन पर रोक नहीं लगाई गई है। जिससे यह प्रतीत होता है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही या स्वार्थवश संरक्षण की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण तलब

जिलाधिकारी ने दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यदि तत्काल प्रभाव से ऐसे विद्यालयों की बंदी और उनके संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे बीएसए का वेतन अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखें।

Updated on:
8 Jul 2025, 8:39 PM IST
Published on: