25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृक्षारोपण महाअभियान के तहत होगा 43 लाख से अधिक पौधरोपण, कमांड सेंटर से प्रति घंटे की जाएगी रिपोर्ट

योगी सरकार के नेतृत्व में कल 37 करोड़ पौधारोपण की तैयारी है। इस अभियान के तहत बलरामपुर जिले में 43 लाख से अधिक पौध का रोपण किया जाएगा। इसके लिए कमांड सेंटर बनाया गया है। इस बार इलेक्शन मोड में वृक्षारोपण करने की तैयारी है। प्रति घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
वृक्षारोपण

वृक्षारोपण को लेकर समीक्षा करते अधिकारी फोटो सोर्स पत्रिका

उत्तर प्रदेश सरकार कल पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महा अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश भर में 37 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जाएंगे। बलरामपुर जिले में इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर इलेक्शन मोड में 43 लाख से अधिक पौधरोपण करने की तैयारी है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से प्रति घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में जन सहभागिता से 37 करोड़ पौधारोपण किया जाना हैं। पौधारोपण महाअभियान के तहत बलरामपुर जिले में 24 विभागों एवं जन सहभागिता से 43 लाख 56 हजार 100 पौधों का रोपण किया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी दुग्ध आयुक्त उत्तर प्रदेश राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। नोडल अधिकारी ने पौधारोपण महा अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नर्सरी से पौधारोपण स्थल पर पौधे समय से पहुंच जाए। लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढे आदि का खुदान हो जाए।

डीएफओ बोले- कमांड सेंटर से प्रति घंटे रिपोर्ट ली जाएगी

डीएफओ ने बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान को सफल बनाने के लिए इलेक्शन मोड पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिले स्तर पर कमांड सेंटर का गठन किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष कितने पौधारोपण हुए इसकी प्रति घंटे रिपोर्ट ली जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, उपायुक्त मनरेगा , जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीएम न्यायिक व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।