यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को मनकापुर राजघराने में पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हम सबके अभिभावक स्वर्गीय आनंद सिंह का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। उच्च पदों पर रहने के बाद भी उन्होंने कभी अपने आप को बड़ा नहीं समझा। हमेशा गरीब जनता से जुड़े रहे। यह बहुत ही दुख की घड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह हमारे मित्र हैं। इन्होंने भी अपने पिता की परिपाटी को आगे बढाने का काम किया है। राजा साहब का काफी लंबा राजनीतिक इतिहास है। वह हर परिस्थिति में गरीब जनता के लिए लड़ते रहे। इसीलिए उन्हें यूपी टाइगर की उपाधि मिली थी।