गोंडा

Gonda News: गोंडा में ठंड से बचाव के लिए नहीं जलेंगे अलाव, निकला गया इको फ्रेंडली समाधान रहेगी ये व्यवस्था

Gonda News: गोंडा डीएम नेहा शर्मा की पहल पर इस बार शीत लहर से बचने के लिए अलाव नहीं जलाए जाएंगे। शहर के 27 सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित किया गया है। इस बार अलाव की जगह इको फ्रेंडली समाधान निकाला गया है।

2 min read
Dec 03, 2024
गोंडा डीएम नेहा शर्मा

Gonda News: डीएम गोंडा नेहा शर्मा की पहल पर इस बार शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। अलाव जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है। वही खर्च भी अधिक आते हैं। ऐसे में इसका इको फ्रेंडली समाधान निकाला गया है। इसके लिए शहर के 27 सार्वजनिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। वहीं जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका में भी यह व्यवस्था कुछ स्थानों पर शुरू की जाएगी।

Gonda News: गोंडा जिले में शीतलहर और ठंड से बचाव के लिए डीएम नेहा शर्मा ने एक अनोखी पहल शुरू की है। यह पहल न केवल जनता को राहत दे रही है। बल्कि पर्यावरण और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पहली बार 27 स्थानों पर गैस हीटर लगाए जाएंगे। जिससे ठंड से प्रभावित लोगों को गर्मी का अहसास होगा। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। गैस हीटर का इस्तेमाल सस्ता और सुरक्षित है, और यह परंपरागत अलाव जलाने से होने वाले प्रदूषण और धुएं को भी कम करता है। यह गैस हीटर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी नगरपालिका और नगर पंचायतों में लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक नगर पंचायत में 2 गैस हीटर लगाए गए हैं। करनैलगंज और मनकापुर नगर पालिका में 4, जबकि नगरपालिका गोण्डा में 5 गैस हीटर लगाए गए हैं। इन गैस हीटरों में एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक गैस हीटर की रिफिलिंग 25 दिनों तक चलेगी। जिससे यह एक दीर्घकालिक और सुविधाजनक समाधान है। एक गैस हीटर की कीमत 12,500 रुपये है। जो लंबे समय तक चलने के कारण किसी भी अलाव से किफायती है।

डीएम बोली- शीतलहर से लोगों को बचाना, पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शीतलहर से लोगों को बचाना और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना है। एलपीजी आधारित गैस हीटर न केवल ठंड से राहत देते हैं। बल्कि प्रदूषण भी कम करते हैं। यह पहल जिले में नई दिशा दिखाएगी और अन्य स्थानों के लिए एक उदाहरण बनेगी।

Updated on:
03 Dec 2024 08:07 pm
Published on:
03 Dec 2024 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर