गोंडा

Gonda News: गोंडा में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच बवाल जमकर चले ईंट पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Gonda News: गोंडा शहर के एक इलाके में देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाते समय बवाल हो गया। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। एसपी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथ में माइक लेकर मोर्चा संभाल लिया।

2 min read
Oct 13, 2024
मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद जुटी भीड़

Gonda News: गोंडा में विजयदशमी पर्व पर एक बार फिर सांप्रदायिक दंगा फैलाने वालों की मनसा पर पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से पानी फिर गया। हालांकि उपद्रवियों ने माहौल बिगड़ने की पूरी कोशिश की। यहां तक की सड़क के किनारे लगे सब्जी के ठेलों को पलट दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी जवानों से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर हाथ में माइक लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया।

Gonda News: गोंडा शहर के नूरामल मंदिर के आगे सोनार गली की प्रतिमा खैरा मंदिर पोखरे में विसर्जन के लिए जा रही थी। मंदिर के आगे तकिया मस्जिद घोसियाना मोहल्ले के आसपास बनी दो मंजिला इमारत पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग सड़क पर उतर आए। बावल की स्थिति बन गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। एसपी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथ में माइक लेकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ सामाजिक तत्वों ने पथराव भी किया। अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर जुटी भीड़ को पुलिस ने तितर- बितर कर दिया। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। कुछ गलतफहमियों की वजह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। लेकिन समय के रहते दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत करा दिया गया। खुद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। दुर्गा प्रतिमा का सकुशल विसर्जन करवा दिया गया है।

Gonda News: विसर्जन के बाद तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद दो को छोड़ दिया गया

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दो को छोड़ दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को खुराफाती के रूप में चिन्हित किया है। इसके अलावा दोनों पक्षों के एक-एक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लग रही है कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मूर्ति विसर्जन में खलल क्यों डाली गई। उसके पीछे इन लोगों की क्या मनसा थी। पुलिस हर स्तर से पता लगाने में जुट गई है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी बोले- मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार को पूरे जिले में विजयदशमी दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्य पूरे हर्षोउल्लास के साथ चल रहा था। इसी बीच शाम करीब 7 बजे नगर कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भीड़ की तरफ से दो लोगों के ऊपर पत्थर आकर गिरे है। इस सूचना पर लोग इकट्ठा होने लगे। मौके जो पर जो फोर्स थी। उसने भीड़ को समझाया बुझाया। पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर तत्काल पहुंच गए। सभी मूर्तियां कुशल पूर्वक पहुंच गई है। विसर्जन का कार्य संपन्न हो गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मजिस्ट्रेट और राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी है। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
13 Oct 2024 09:25 am
Published on:
13 Oct 2024 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर