
थाना रामगांव जनपद बहराइच
Bahraich News: बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के गांव बढ़ैया की रहने वाली एक किशोरी काफी दिनों से नवरात्र का व्रत रहती थी। महाअष्टमी के दिन ही वह अचानक गायब हो गई। दूसरे दिन गांव के समीप तालाब में उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शरीर पर नाखून के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के राम गांव थाना के गांव पंचायत बढ़ैया के मुंघरिया गांव की रहने वाले जीत राम की बेटी काजल 14 वर्ष नवरात्र का व्रत थी। शुक्रवार को वह अपने घर का कामकाज निपटने के बाद घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी हैंड पंप पर स्नान करने गई थी। वहीं से वह अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह स्नान करने के बाद प्रतिदिन गांव में बने दुर्गा पूजा पंडाल पर जाती थी। लेकिन वह उस दिन स्नान करने के बाद वहां नहीं गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन जब गांव के कुछ लोग अपने खेत की तरफ गए तो तालाब के किनारे शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोगों के मुताबिक उसके शरीर पर नाखून खरोच के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही शरीर पर अन्य कई चोट के निशान हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम गांव आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।
Published on:
12 Oct 2024 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
