गोंडा

Gonda news: गोंडा जिले को मिले 47 ग्राम पंचायत अधिकारी, आज सीएम योगी के हाथों लखनऊ में लेंगे नियुक्ति पत्र

Gonda news: गोंडा जिले को 47 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी मिले हैं। आज ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

less than 1 minute read
Oct 24, 2024
विकास भवन डीपीआरओ कार्यालय गोंडा

Gonda news: गोंडा जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों के काफी पद खाली पड़े हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारी जिले को मिल गए हैं। आज सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।

Gonda News: गोंडा जिले में वर्तमान समय में कुल 87 ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात हैं। जिले को 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने के बाद अब इनकी संख्या 134 हो गई है। जिले में कुल 1214 ग्राम पंचायतें हैं। 47 नये ग्राम पंचायत अधिकारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की काफी हद तक कमी पूरी हो जाएगी

डीपीआरओ बोले- जल्द ही सभी ग्राम पंचायत अधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे

जिला पंचायत राज्य अधिकारी डीपीआरओ ने बताया कि 47 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों में 34 को ज्वाइन कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सभी ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। जिले स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्दी सभी अधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

Published on:
24 Oct 2024 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर