20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली में घुसी… अगले हिस्से के परखच्चे उड़े

गोंडा जिले में बाइक सवार को बचाने की चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जाकर घुस गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बग्गी रोड बाजार स्थित बाबा मैरिज हॉल के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक बस मोड़ दी। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड बाजार में रविवार को एक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें रोडवेज बस और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली आपस में टकरा गईं। यह घटना बाबा मैरिज हॉल के पास उस समय हुई। जब बस बलरामपुर के उतरौला से गोंडा की ओर जा रही थी। अपने तय मार्ग पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस इस स्थान के पास पहुंची। सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने तुरंत बस को दूसरी ओर मोड़ दिया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और बस का प्रेशर सिस्टम भी प्रभावित हो गया।

कुछ देर के लिए यात्रियों में मची अफरा-तफरी

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को हल्के झटके जरूर लगे, लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन को बहाल कराया

घटना की जानकारी मिलते ही धानेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया गया। जिससे यातायात फिर से सामान्य हो सका। कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग