20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 5 दरोगाओं का ट्रांसफर, कई चौकियों पर नई तैनाती… जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

गोंडा पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 5 दरोगाओं का ट्रांसफर, कई चौकियों पर नई तैनाती… जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

2 min read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स ऑफिशियल अकाउंट

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल फोटो सोर्स ऑफिशियल अकाउंट

गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत पांच उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। जिससे पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

गोंडा में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभाग में अहम बदलाव किए हैं। इस प्रशासनिक निर्णय के तहत पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। उन्हें नई जगहों पर तैनात किया गया है। इस फेरबदल में डुमरियाडीह चौकी के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक राम चंद्र प्रकाश को अब मनकापुर कोतवाली क्षेत्र की जिगना बाजार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मनकापुर कस्बा चौकी पर तैनात प्रशांत कुमार को गोंडा नगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली गुरुनानक चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गुरुनानक चौकी पर कार्यरत अंकित उपाध्याय को डुमरियाडीह चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिगना बाजार चौकी संभाल रहे शिवकुमार गिरि को मनकापुर कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा को कटरा बाजार में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

नवनियुक्त प्रभारी को एसपी ने दिए ये निर्देश

पुलिस विभाग के अनुसार, यह बदलाव नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसका मकसद कार्यप्रणाली में सुधार लाना और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से पुलिसकर्मियों में ऊर्जा आएगी। वे बेहतर तरीके से जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने-अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर काम शुरू करें। साथ ही उन्हें क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, जनता की शिकायतों का जल्द समाधान करने और कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने के लिए कहा गया है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस फेरबदल के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग