गोंडा

Gonda news: प्रबंधक को हटाने के मामले में हाईकोर्ट ने लगाई रोक, डीएम के आदेश को कोर्ट में दी गई थी चुनौती

Gonda news: एक स्कूल के प्रबंधक पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से इसकी जांच कराई। जांच में आरोपो की पुष्टि होने के बाद डीएम ने प्रबंधक को बर्खास्त कर दिया था। डीएम के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2024, 3:19 PM IST
Gonda news
टामसन इंटर कॉलेज गोंडा

Gonda news: गोंडा जिले के शहीद -ए- आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) के प्रबंधक को वित्तीय अनियमितता के आरोप में डीएम नेहा शर्मा ने बीते 15 अक्तूबर को गंगा प्रसाद मिश्र को प्रबंधक पद से हटाकर प्रबंध समिति के सदस्य सूर्य प्रसाद मिश्र को कार्यवाहक प्रबंधक नियुक्त किया था। डीएम के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

Gonda news: जिलाधिकारी नेहा शर्मा से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में छात्रों से अवैध वसूली सहित अन्य आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए थे। डीआईओएस ने जांच किया तो शिकायत की पुष्टि हो गई। बच्चों ने बताया कि उनसे पैसा लिया गया है। बच्चों ने यह भी बताया कि 190 रुपए लेने के बाद उन्हें 50 रुपये वापस कर दिए गए। इसके साथ ही स्कूल परिसर में बन रही दुकानों के निर्माण में भी वित्तीय अनियमितता की गड़बड़ी पाई गई है। प्रबंधक ने कॉलेज की परिसंपत्तियों को गिरवी रखकर उसे पर लोन ले लिया। यही नहीं दुकान आवंटन के नाम पर कई लोगों से एक-एक लाख रुपये लिए गए। जो भविष्य में किराए के रूप में समायोजित होना था। डीआईओएस ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसे वित्तीय अनियमितता करार दिया। डीआईओएस की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने कॉलेज के प्रबंधक गंगा प्रसाद शुक्ल को बर्खास्त कर दिया है।

डीएम के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक

डीएम के आदेश को टामसन इंटर कॉलेज के प्रबंधक गंगा प्रसाद मिश्र ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने डीएम के आदेश पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में होगी।

Updated on:
16 Nov 2024, 3:19 PM IST
Published on: