23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda crime: शराब पीने के दौरान दो साथियों में हुआ झगड़ा, फिर एक ने दूसरे की ईट मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा सन्न रह गई पुलिस

Gonda crime: अयोध्या और देवरिया के दो साथी काम करने के सिलसिले में गोंडा आये। शराब पीने के बाद एक ने दूसरे की ईट मारकर हत्या कर दी। उसके बाद फरार हो गया। दूसरे दिन एक स्कूल के पास से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 15 Nov 2024, 9:14 AM IST

Gonda crime

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम

Gonda crime: गोंडा जिले के कोतवाली नगर स्थित एक स्कूल के पास से बीते 2 नवंबर को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। तो युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके साथ ही ने की थी। पुलिस ने आरोपी साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

Gonda crime: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते 2 नवंबर को एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके सर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने इस मामले में असगर अली की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि अयोध्या जिले के राम पैड़ी के रहने वाले बबलू और देवरिया जिले के भटनी थाना के गांव नोनापार के रहने वाले सुवेश तिवारी दोनों आपस में मित्र थे। काम के सिलसिले में गोंडा आए थे। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल पास के पास दोनों ने शराब पिया। इसके बाद किसी बात को लेकर कहा सुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान सुवेश ने बबलू के सर पर ईट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि रात का मामला होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे दिन लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जांच के दौरान प्रकाश में आए सुवेश तिवारी को देवरिया जिले के एक कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर खून लगे कपड़े और ईट बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें:Gonda News: गोंडा में 140 सहकारी समितियां चला रहे 67 सचिव, बना रोस्टर खाद संबंधी शिकायते इन नंबरों करें

शराब पीने के दौरान हुई मारपीट

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक बबलू और वह दोनों अयोध्या से गोंडा एक साथ काम करने के सिलसिले में आए थे। दोनों यशमय वर्ल्ड स्कूल के पास साथ में शराब पी रहे थे। उसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नशे की हालत में बब्लू के सिर पर ईट से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।