13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda News: गोंडा में 140 सहकारी समितियां चला रहे 67 सचिव, बना रोस्टर खाद संबंधी शिकायते इन नंबरों करें

Gonda News: 140 सहकारी समितियां का संचालन 67 सचिव कर रहे हैं। डीएम ने उनकी उपस्थिति निश्चित करने के लिए रोस्टर बनवा दिया है। अब रोस्टर के दिन संबंधित समिति पर उपस्थित न पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम ने दो नंबर जारी किए हैं। कोई भी किसान इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकता है।

2 min read
Google source verification
Gonda News

डीएम गोंडा नेहा शर्मा

Gonda News: गोंडा जिले में साधन सहकारी समितियां की संख्या 140 है। जबकि वर्तमान में 67 कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में लगभग सचिवों के पास दो से तीन समितियां का प्रभार है। इसी बहाने बाजी के चलते सचिव सहकारी समितियां पर नहीं मिलते हैं। डीएम ने उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर बना दिया है। अब रोस्टर के मुताबिक संबंधित समिति पर सचिन को उसे दिन बैठना होगा। इसके अलावा खाद की कालाबाजारी और अधिक मूल्य बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।

Gonda News: जिले में कुल 140 सहकारी बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक वितरण का कार्य कराया जा रहा है। जनपद में 140 सहकारी समितियों का प्रभार जनपद के कुल 67 कर्मचारी के पास है। एक-एक सचिव के पास दो या दो से अधिक समितियों का प्रभार है। उन्होंने बताया कि सचिवों के पास एक से अधिक प्रभार होने के स्थिति में समिति पर उनके उपस्थित रहने का रोस्टर बनाया गया है। जिसका अंकन समितियों पर करने के निर्देश दिये गये है। तथा कर्मचारियों को इसका पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि जनपद के सहकारी क्षेत्र में 46000 बोरी डीएपी वफर में उपलब्ध रहा। जो आवंटित कर सहकारी बिक्री केन्द्रों को प्रेषित की जा रही है। तथा बफर में डीएपी,11580 बोरी अभी उपलब्ध है। जो आवटित बिक्री केन्द्रों को भेजी जा रही है। सभी बिक्री केन्द्रों पर राजस्व लेखपाल एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जिनके निगरानी में वितरण कराया जा रहा है। अधिक से अधिक किसानों को डीएपी उपलब्ध हो सके। इसके लिए एक बार में अधिकतम 5 बोरी डीएपी खतौनी के आधार पर वितरण करने के निर्देश गये है।

यह भी पढ़ें:Bahraich News: बहराइच पुलिस ने तीन तस्करों के पास से एक करोड़ की स्मैक किया बरामद, खरीद फरोख्त हो रहा था सौदा

खाद की कालाबाजारी या अधिक मूल्य लेने पर किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

जिले में खाद से संबंधित किसी प्रकार की कोई सूचना कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर उर्वरक वितरण की सूचना मोबाइल नम्बर 9450311573 अथवा 9415064616 पर दे सकते है। कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को नियमित बिक्री केन्द्रों पर भ्रमण कर सही उर्वरक वितरण की निगरानी के निर्देश दिये गये है।