24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: बहराइच पुलिस ने तीन तस्करों के पास से एक करोड़ की स्मैक किया बरामद, खरीद फरोख्त हो रहा था सौदा

Bahraich News: बहराइच पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन स्मैक तस्करों के पास से 1 किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ कीमत बताई जा रही है। खरीद फरोख्त की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तस्करों को दबोचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 14 Nov 2024, 6:48 PM IST

Bahraich News

प्रेस वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक नगर

Bahraich News: बहराइच जिले की दरगाह थाने की पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहराइच शहर के अलग-अलग स्थान से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसकी कीमत एक करोड रुपए बताई जा रही है।

Bahraich News: बहराइच एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दरगाह पुलिस और एसओजी टीम को स्मैक के सौदेबाजी की सूचना मिली। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग स्थान से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड रुपए कीमत बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि चांदपुरा तिराहा, बस स्टैंड और गोलवा घाट से तीन स्मैक तस्करों को पकड़ा गया। इनके पास से एक किलो 20 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। तस्करों की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज के रहने वाले शहादत अली उर्फ पहलवान, पुत्र सलारू, बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर अंतर्गत चंदौली गांव के जावेद पुत्र मैनुद्दीन और शानू पुत्र अब्दुल हमीद के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ से अधिक है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:PM Internship: पीएम इंटर्नशिप योजना में युवा कराये पंजीकरण, प्रशिक्षण के साथ हर महीने मिलेंगे पांच हजार, फिर एक मुफ्त मिलेगी इतनी धनराशि

इनको मिली सफलता

एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी, हेड कांस्टेबल गट्टू पांडेय, अनंत यादव, विनय कनौजिया, सुरेंद्र वर्मा के अलावा दरगाह थाने के उप निरीक्षक दिवाकर मिश्रा, राहुल बाजपेई, सत्यपाल की टीम ने अलग अलग स्थानों पर दबिश देखकर गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग