गोंडा

Gonda News: सदस्य महिला आयोग ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं, 6 प्रकरण का तत्काल निस्तारण,14 मामलों में कार्रवाई के निर्देश

Gonda News: महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही गोंडा पहुंची। शहर के सर्किट हाउस में विभिन्न मामलों से पीड़ित 20 महिलाओं ने उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें 6 प्रकरण का तत्काल मौके पर निस्तारण करा दिया गया। जबकि 14 मामलों में आयोग की सदस्य ने कार्रवाई के लिये निर्देश दिया।

2 min read
Oct 17, 2024
महिलाओं के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य

Gonda News: उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। विभिन्न प्रकार के मामलों से पीड़ित 20 महिलाओं ने सदस्य के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें 6 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जबकि 14 मामलों में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को सहानुभूति पूर्वक सुना जाय। तथा तत्काल उसे पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Gonda News: गोंडा पहुंची महिला आयोग की सदस्य ने ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा शिकायत करने आई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी न की जाय। इसके बाद उन्होंने पोर्टरगंज स्थित बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। आयोग की सदस्य ने निरीक्षण के दौरान कहा कि आवासित बालिकाओं के खान पान और स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा जाय। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर संस्था की अधीक्षिका व कर्मी बेहद ध्यान दें।

महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मिशन शक्ति के बारे में अधिक से अधिक लोगों को करें जागरूक

सदस्य महिला आयोग ने सर्किट हॉउस में महिला ग्राम प्रधान, महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी महिलाओं और बच्चों के प्रति सजग रहें। महिला सशक्तिकरण के लिये चलाई जा रही मिशन शक्ति के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करे। महिला कल्याण विभाग के साथ ही अन्य विभागों द्वारा महिला व बच्चों से संबंधित संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही पात्रों को उनका लाभ दिलाये। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी विश्वमित्र, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्या, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जेपी यादव, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, ऋचा तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव, सिद्घनाथ पाठक सहित महिला प्रधान, महिला शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहे।

Published on:
17 Oct 2024 10:27 am
Also Read
View All

अगली खबर