गोंडा

Gonda News: ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न, मंत्रमुग्ध हो गए श्रोता, जानिए बांसुरी के तीन गुण

Gonda News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व और बांसुरी के तीन गुण जानकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।

less than 1 minute read
Aug 29, 2024
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला

Gonda News: गोंडा जिले के कस्बा कौड़िया बाजार में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाबागंज के तत्वाधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के महत्व को झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था की तरफ से आये हुए विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Gonda News: गोंडा जिले के कस्बा कौड़िया बाजार में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाबागंज के तत्वाधान में आयोजित आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कार्यक्रम और झांकी देखकर उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध हो गए। प्रमुख वक्ताओं ने बांसुरी के तीन गुण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बांसुरी में गांठ नहीं होती है। वह यह संकेत करती है कि अपने अंदर किसी भी प्रकार की गांठ मत रखो। इसे दूसरे शब्दों में हम समझे यानी मन में बदले की भावना इंसान को नहीं रखना चाहिए। बांसुरी का दूसरा गुण है। यह बिना बजाए नहीं बजती है। ऐसे में बांसुरी हमें सीख देती है। जब तक आवश्यक ना हो तब तक मत बोलो, इसका तीसरा प्रमुख गुण यह है कि यह जब भी बजती है। मधुर ही बजती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक थाना कौड़िया वेद प्रकाश शुक्ला, संस्था की बड़ी दीदी सुनीता ने उपस्थित लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व एवं संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक श्री कृष्णा, सुधीर कुमार,भाजपा नेता शिवदयाल शुक्ला, प्रधान पंकज शुक्ला, शिव शंकर शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, देव शुक्ला, कप्तान शुक्ला, ननकू, विमल गुप्ता,दीप नारायण, राजेंद्र सिंह, सत्यम,संस्था की पावनी दीदी काजल,खुशीतान्या,रुपाणी,निशा ,दिव्या,मानसी, राधा दीदी उपस्थित रही।

Published on:
29 Aug 2024 07:19 am
Also Read
View All

अगली खबर