गोंडा

Gonda News Video: भीषण हादसा ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे गिरी पिकअप, मची चीख पुकार

Gonda news: गोंडा जिले के शहर से सटे बड़गांव ओवर ब्रिज पर एक पिकअप देर रात अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे गिर गई। पिकअप पर दो लोग सवार थे। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
less than 1 minute read
Nov 22, 2024
Gonda news
पिकअप से घायल को निकलते लोग

Gonda news: गोंडा जिले के बड़गांव ओवर ब्रिज पर गुरुवार की देर रात एक पिकअप स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जाकर खाई में गिर गई। पिकअप गिरने के बाद बड़े तेज का धमाका हुआ। उसके बाद चीख- पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का भयानक नजारा देखकर दंग रह गए।

Gonda news: गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव ओवर ब्रिज से गुरुवार की रात अनियंत्रित होकर एक पिकअप पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई करीब 40 फीट नीचे जाकर गिर गई। हादसा होने से पिकअप में सवार दोनों युवक घायल होकर कैद हो गए। पिकअप के दरवाजे खुलने की स्थिति में नहीं थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को पिकअप से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की स्थिति सामान्य है। घायल दोनों युवक पंडरी कृपाल ब्लॉक के गांव जयनगरा के रहने वाले बताई जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक बोले- दोनों का इलाज चल रहा

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मनोज कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पिकअप सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों की स्थिति सामान्य है।

Updated on:
22 Nov 2024 01:18 pm
Published on:
22 Nov 2024 11:21 am