29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rain Alert Today: आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश, फिर 5 दिन थमेगा मानसून! मौसम विभाग ने दी उमस भरी गर्मी की चेतावनी

Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 29 जुलाई के बाद अगले 4-5 दिनों तक मानसून कमजोर पड़ सकता है। जिससे उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

Rain Alert Today: मौसम विभाग ने 29 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। लेकिन पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जिलों में बुधवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी एक बार फिर बढ़ गई। दोपहार के बाद अचानक मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 जुलाई के बाद अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। जिससे उमस और गर्मी फिर बढ़ने के आसार हैं।

UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को मेरठ में सबसे अधिक 80.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बिजनौर में 80 मिमी, शाहजहांपुर में 79 मिमी और कानपुर में 79 मिमी बारिश दर्ज हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के कई जिलों में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा।

कल से मानसून की गाड़ी पर लग सकता ब्रेक

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। यही कारण है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लगातार वर्षा हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 29 जुलाई के बाद अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस दौरान कई इलाकों में उमस बढ़ने और तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

आज इन जिलों में हो सकती भारी बारिश

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा और मुरादाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, चंदौली, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह निकली धूप, दोपहर बाद करवट ले सकता मौसम

गोंडा- बहराइच अयोध्या समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली है। लेकिन दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।