गोंडा

Gonda News: फिर बदले गए पांच थानों के थानेदार, एक इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी, एक से छिना प्रभार

Gonda News: गोंडा में एसपी अभिषेक झा ने पांच थानों के प्रभारियों की तैनाती में बदलाव किया है। ज्ञान सिंह को कटरा बाजार, राजेश कुमार तिवारी को इटियाथोक और तेज नारायण गुप्ता को खोड़ारे थाने की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अजय कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष पद से हटाकर एसपी का पीआरओ द्वितीय बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 10:20 AM IST
Gonda
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा फोटो सोर्स विभाग

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पांच थानों के प्रभारियों की तैनाती में बदलाव किया है। शनिवार को जारी सूची में एक इंस्पेक्टर को नया थाना मिला है, जबकि एक थानाध्यक्ष से प्रभार लेकर उन्हें पुलिस अधीक्षक का पीआरओ द्वितीय बनाया गया है। इससे पहले 81 दरोगाओं के तबादले किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पांच थानों के प्रभारियों की तैनाती बदल दी है। इस बदलाव में तीन थानाध्यक्षों को दूसरे थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपराध शाखा में तैनात एक इंस्पेक्टर को थाने का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, कटरा बाजार के थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी से थाने का प्रभार वापस ले लिया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक का पीआरओ द्वितीय बनाया गया है। शनिवार को जारी तबादला सूची के अनुसार, थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह को कटरा बाजार थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी को इटियाथोक थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब इटियाथोक के नए प्रभारी निरीक्षक होंगे। इसी तरह मोतीगंज थाने के थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता को खोड़ारे थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इटियाथोक थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव सिंह तोमर को मोतीगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। इस तरह तीन थानों के प्रभारियों को दूसरे थानों में भेजा गया है, जबकि अपराध शाखा से एक इंस्पेक्टर को थाने की कमान सौंपी गई है।

विभाग द्वारा जारी तबादला सूची

कटरा बाजार के थानाध्यक्ष से छिना प्रभार

इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव कटरा बाजार थाने में हुआ है। यहां तैनात थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक का पीआरओ द्वितीय बनाया गया है। उनकी जगह खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह को कटरा बाजार भेजा गया है।

दो दिन पहले 81 दरोगाओं के हुए थे तबादले

गोंडा पुलिस में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब महज दो दिन पहले ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़े स्तर पर उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया था। उस सूची में जिले के 81 सब इंस्पेक्टरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया था। अब शनिवार को पांच थानों के प्रभारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।लगातार हो रहे इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तैनाती व्यवस्था को दुरुस्त करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Updated on:
14 Nov 2026, 10:20 AM IST
Published on: