गोंडा

Gonda News: यूपी में गोंडा पुलिस का जलवा, आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

Gonda News: गोंडा पुलिस ने अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर शासन ने यह रैंकिंग जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 4:39 PM IST
Gonda
पुलिस अधीक्षक अभिषेक फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोंडा पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर अक्टूबर महीने में मिली शिकायतों के समय से और सही तरीके से निस्तारण के आधार पर शासन ने यह रैंकिंग जारी की है। इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में खुशी है। अधिकारियों ने सभी थानों के प्रभारियों और आईजीआरएस सेल की टीम के काम की सराहना की है।

(आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में गोंडा पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर महीने में जारी शासन की रैंकिंग में गोंडा पुलिस को पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि शिकायतों का समय से निस्तारण और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के आधार पर मिली है। दरअसल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आम लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाते हैं। इन शिकायतों को संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों के पास भेजा जाता है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को तय समय के भीतर शिकायतों की जांच कर उनका निस्तारण करना होता है।

प्रदेश की रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री कार्यालय और लोकभवन की ओर से हर महीने इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाती है। इसमें देखा जाता है कि किस जिले ने कितनी शिकायतों का समय से निस्तारण किया। साथ ही शिकायत करने वाले लोगों से भी फीडबैक लिया जाता है। इसी आधार पर प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग तैयार कर जारी की जाती है।

तय समय सीमा में होता निस्तारण

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद उसका तय समय में निस्तारण करना जरूरी होता है। यदि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय में शिकायत का समाधान नहीं करते हैं। तो वह शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में चली जाती है। इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है। इसलिए शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और शिकायतकर्ता के फीडबैक के आधार पर भी परखा जाता है।

अक्टूबर माह की रैंकिंग में मारी बाजी

गोंडा पुलिस ने अक्टूबर महीने में मिली शिकायतों पर समय से कार्रवाई करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। इसी का नतीजा रहा कि जिले को प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान मिला। इस उपलब्धि में जिले के सभी थानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों का समय से और सही तरीके से समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही आईजीआरएस सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक उत्कर्ष पाण्डेय और उनकी टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। टीम को आगे भी इसी मेहनत और लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस विभाग ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

Updated on:
3 Nov 2026, 4:39 PM IST
Published on: