
Gonda train accident: यूपी के गोंडा जिले में चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद एक महिला अपने पति को दो दिनों से खोज कर थक चुकी है। अब वह अस्पताल में सिसकियां भर कर रो रही है। वह कभी हॉस्पिटल पहुंचती है। वहां पूरे अस्पताल के वार्ड का चक्कर लगाकर चिल्ला कर रोने लगती है। इसके बाद मोर्चरी का चक्कर लगाकर फिर बिलखने लगती हैं। इसका कहना है कि मेरे पति चंडीगढ़ से आ रहे थे। वह नहीं मिल रहे हैं। हमारी बात कोई नहीं सुन रहा है।
Gonda train accident: गोंडा में ट्रेन हादसे के बाद एक महिला का पति गायब है। यह महिला बेबस और लाचार है। दो दिनों से अपने पति को खोज कर थक हार चुकी है। महिला का कहना है कि जब रेलवे के लोगों से मिलते हैं। तो वह अस्पताल जाने के लिए कहते हैं। हम अस्पताल और मोर्चरी का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। मेरे पति कहीं नहीं मिल रहे हैं। तीन अस्पताल देख चुके हैं। एक सवाल के जवाब में महिला ने बताया कि मेरे पति चंडीगढ़ से आ रहे थे। जिस दिन दुर्घटना हुई है हमारी उनसे 1 बजे के आसपास बात हुई उन्होंने कहा कि ट्रेन लखनऊ से निकल चुकी। शाम 7 से 8 बजे तक गोरखपुर पहुंच जाएगी। उसके बाद गोंडा में हादसा हो गया। तब से हमारी बात नहीं हो पाई। जब उससे पूछा गया कि अधिकारियों से बात हुई है। वह लोग क्या कह रहे हैं तो उसने साफ कहा कि हमारी बात कोई नहीं सुन रहा है। महिला महाराजगंज जिले के पर परसावल की रहने वाली है। ट्रेन हादसे के बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। महिला ने कहा कि हमारे दो बेटियां और दो बेटे हैं। हम उनको लेकर कहां जाएंगे।