वजन कम करने के लिए रोज सुबह करें ये काम, मिलेगा चमत्कारी फायदा
गोण्डा. गर्मियों में नीबू पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही साथ शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर एक गिलास नीबू पानी पिएंगे तो बहुत ज्यादा स्वस्थ्य लाभ होगा। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है वहीं, सांसों की दुर्गंध भी दूर हो जाती है। आज आपको हेल्थ स्पेशलिस्ट सुधीर शर्मा बताएंगे की नीबू पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं...
इम्यून सिस्टम ठीक रहता है
सुबह नींबू पानी पीने के हैं कई फायदे होते है। नींबू जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी काफी मात्रा में होता है। इससे सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है। इससे इम्यून सिस्टम को सही रखने का काम करता है। इसके साथ ही साथ नींबू में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो दिमाग को संतुलित करने का काम करता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
वजन कम करने में है सहायक
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आपको सबसे ज्यादा नीबू पानी पीना चाहिए। वजन कम करने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना चाहिए इससे आपको काफी फ़ायदा मिलेगा। यह नुस्खा वजन कम करने वाले लोगों में काफी लोकप्रिय भी है।
सांसों में आती है ताज़गी
नींबू का रस से सांसों की दुर्गध दूर होती है। इस लिए रेफ्रेस्मेंट के सबसे पहले खाली पेट नीबू पानी पिएं। यह बैक्टेरिया को भी खत्म करता है। जिन लोगों को सांसों की दुर्गंध की समस्या है, उनको बिना देरी किए यह कारगार नुस्खा अपना लेना चाहिए।
लिवर को रखता है मजबूत
नींबू के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो एन्जाइम्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह लिवर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर करने का काम भी करता है।
दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है
पोटैशियम और मैग्नीशियम के उच्च स्तर का हमारे दिमाग और तंत्रिका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नींबू पानी डिप्रेशन से लड़ने में भी मददगार होता है। इससे मानसिक स्पष्टता भी आती है और ध्यान करने में मदद मिलती है।