
yoga special : कद बढ़ाने के लिए नियमित रूप से करें ये आसान
कोटा. भले ही आप मोटे हैं और पतला होना चाहते हैं, या फिर आप तनाव में जी रहे हैं और खुद को खुश रखने के लिए इस तनाव से मुक्त होना चाहते हैं, तो भी योग आपकी मदद के लिए तैयार है । बस जरूरत है तो सही योगासन के चयन की , इतना ही नहीं योग से आप अपनी लंबाई भी बढ़ा सकते हैं ।
नियमित रूप से करें ताड़ासन
आज काफी बड़ी संख्या में लोग योग को अपना रहे हैं। योग एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए लोग शेप में आ रहे हैं और कई तरह की परेशानियों से खुद को बचा भी रहे हैं । योग के प्रति जागरुकता काफी बढ़ गई है. योग हर परेशानी का हल बनकर लोगों के सामने आ रहा है। भले ही आप मोटे हैं और पतला होना चाहते हैं, या फिर आप तनाव में जी रहे हैं और खुद को खुश रखने के लिए इस तनाव से मुक्त होना चाहते हैं, तो भी योग आपकी मदद के लिए तैयार है। बस जरूरत है तो सही योगासन के चयन की. इतना ही नहीं योग से आप अपनी लंबाई भी बढ़ा सकते हैं । लंबाई बढ़ाने के लिए करना क्या है ये हम आपको बताते हैं।
खड़े होकर किया जाने वाला ताड़ासन लम्बाई बढ़ाने में मदद करता है और तो और ये असान भी बहुत है । इसे बड़ी ही आसानी से किसी भी उम्र में किया जा सकता है।
यूं करें ताड़ासन
दोनों एडी और पंजे थोड़े से गैप देकर खड़े हों ।
दोनों हाथ कमर की सीध में ऊपर की ओर रखें और हथेलियों को मिलाएं ।
दोनों हाथों की अंगुलियां भी आपस में मिली होनी चाहिए ।
कमर सीधी, नजरें सामने की ओर व गर्दन सीधी रखें ।
दोनों एडियां भी ऊपर की और उठती हैं और शरीर का पूरा भार पंजों पर डाल दें।
हाथ-पैरों को उठाते हुए पेट अंदर करें. इससे आपका संतुलन खराब नहीं होगा।
ताड़ासन के फायदे
जिन लोगों की लम्बाई कम होती है उनके लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद है, इतना ही नहीं पैरों में होने वाले दर्द से भी ये राहत दिलाता है।
Published on:
13 Jun 2018 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
