गोंडा

प्रेमी के साथ शादी करने का सपना रह गया अधूरा, भाई और पिता ने सुला दिया मौत की नींद, ऑनर किलिंग का ऐसे खुला राज

गोंडा जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने पर पुलिस भी सन्न रह गई।

2 min read
Jan 31, 2026
आरोपी पिता पुत्र फोटो सोर्स विभाग

गोण्डा जिले के बाबापुरवा गांव में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पहले इसे करंट से हुई दुर्घटना बताया गया। लेकिन जांच में यह ऑनर किलिंग निकली। पुलिस ने युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।

गोंडा जिले के कोतवाली देहात के गांव बाबापुरवा, मौजा ठोरहंसा की है। शुक्रवार को राहुल पाण्डेय और उसके पिता चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने थाने में सूचना दी कि उनकी बेटी की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस को यह एक सामान्य दुर्घटना की सूचना लगी। लेकिन उसी समय डायल-112 पर एक अन्य कॉल ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। डायल-112 पर कॉल करने वाले परमेश्वर पाठक ने आरोप लगाया कि जिस युवती से उसकी शादी तय हुई थी। उसकी हत्या उसके ही परिजनों ने कर दी है। दोनों सूचनाओं में भारी विरोधाभास होने पर उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। परमेश्वर पाठक की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियोग दर्ज किया। एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गहन जांच के बाद 31 जनवरी को पुलिस ने राहुल पाण्डेय और उसके पिता चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

डीएम की बड़ी कार्रवाई, आंगनबाड़ी भर्ती में रिश्वतखोरी का खुलासा, दो बाबू और एक बिचौलिया को भेजा जेल

पुलिस पूछताछ में आनर किलिंग का हुआ खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि युवती दूर के रिश्तेदार परमेश्वर पाठक से मोबाइल पर बात करती थी। और उससे शादी करना चाहती थी। पिता और भाई इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन जब वह नहीं मानी तो उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया।

दोनों हाथ बांध पैर में लगाया करंट

30 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे युवती घर से निकलने की कोशिश कर रही थी। दोनों आरोपी उसे जबरन कमरे में ले गए। उसकी कलाई मफलर से बांध दी। और दुपट्टे से मुंह ढक दिया। ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद बिजली के बोर्ड से तार जोड़कर उसके पैर में करंट लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने इसे हादसा दिखाने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मफलर, दुपट्टा और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Published on:
31 Jan 2026 06:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर